Showing posts with label अलौकिक सुपरनेचुरल माधव ज्योतिष जबलपुर. Show all posts
Showing posts with label अलौकिक सुपरनेचुरल माधव ज्योतिष जबलपुर. Show all posts

Sunday, March 22, 2009

Super-Natural / Alokik

सुपर-नेचुरल / अलौकिक

श्री दीपक श्रीवास्तव , आईटी सपेस्सिअलिस्ट ने पिछले दिनों मनोरंजक घटना सुनाई. उनके परिवार के साथ उनके आध्यात्मिक गुरु से चर्चा चल रही थी. गुरूजी ने बड़े भाई को छड़ी उठाने के लिए कहा पर बड़े भाई नही उठे. गुरूजी ने २-३ बार छड़ी उठाकर देने को कहा पर वह नही उठे. सबको आश्चर्य हो रहा था कि भाई साहिब गुरूजी की आज्ञा का पालन क्यों नही कर रहें हैं. तभी गुरूजी ने कहा ठीक हे में ख़ुद ही उठा लेता हूँ. ऐसा कहकर उन्होंने अपना हाथ छड़ी की तरफ़ बड़ा दिया. छड़ी उनसे काफ़ी दूर रखी थी. सबके आश्चर्य की सीमा न रही जब छड़ी स्वमेव हवा में झूलती हुई धीरे धीरे गुरूजी के पास आ गई.
यह अलौकिक शक्ति / सुपर नैचुरल पॉवर का चमत्कार था.यह चमत्कार सिद्ध पुरूष केवल अपने शिष्यों को ही दिखाते हैं आम जन को नही. मेरे गुरूजी शिष्यों द्वारा लाये सामान में से जिसकी उन्हे जरुरत होती है , हाथ में लेकर बता देते हैं कि फलां यह जो समान लाया है इसकी मुझे जरुरत थी.

श्री----- एक मल्टिनेशनल pharma कंपनी में ऊँचे पद पर हैं. मेरे ऑफिस में आए और बताया कि उनकी बेटी के साथ विचित्र घटनाए होती है. उसका सामान गायब हो जाता है. अलमारी में ताले लगाकर रखो तब भी. लड़की एकदम सूख गई है. कुंडली में देखा तो प्रेत प्रभाव स्पष्ट था . उन सज्जन ने बताया कि पहले वह एक पारसी कब्रिस्तान के पास रहते थे. वहीँ से कोई आत्मा लड़की के साथ चली आई थी. बताये उपाय करने पर लड़की प्रेत प्रभाव से मुक्त हुई .अब स्वस्थ होकर अच्छी सर्विस में है.
कुछ दिनों पूर्व मेरे मित्र कि बुआ ने अपनी पारिवारिक परेशानी बताई. कुंडली घर में बाह्य शक्तिओ का ख़राब प्रभाव बता रही थी. वास्तव में उनका परिवार घर में होने वाली अलौकिक घटनाओ से त्रस्त था. बड़ी लड़की जब भी घड़ी पहनती थी बंद हो जाती थी. घर के एक कमरे से किसी के पुकारने की आवाज आती थी, कुछ दिखता भी था.

कभी नाडी ज्योतिष के यहाँ जाए . नाडी ज्योतिषी आपका जन्म समय बता देगें , वोभी बिल्कुल सही जो आपकी जन्म कुंडली या birth certificate में लिखा होगा. में दावा करता हूँ दुनिया का कोई वैज्ञानिक ऐसा नही बता सकता.यह अलौकिक नही तो क्या है.नाडी ज्योतिष भविष्य नही बता पाते यह मेरा अनुभव है.

होंशियारपुर पंजाब में इस दुनिया में जन्म लेने वाले प्रत्येक मनुष्य की कुंडली उपलब्ध है.होंशियारपुर के एक परिवार के पास भृगु ऋषि द्वारा लिखित भृगु सहिंता है, जिसमे इस दुनिया में जन्म लेने वाले प्रत्यैक व्यक्ति की कुंडली & संछिप्त वर्णन हे. आप भी जाए.

अंत में . जबलपुर कमानिया गेट फवारा चौक पर समोसा ,मंगोङा बेचने वाला देवा प्रतिदिन सांयकाल कढाई में खोलते तेल में हाथ डालकर प्राथना करता है.—अलौकिक --